बजरी से लदे टिप्पर ने कुचली महिला, मौत

punjabkesari.in Saturday, Jan 23, 2021 - 05:02 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू प्रकाश): बजौरा में बजरी से भरे एक तेज रफ्तार टिप्पर ने महिला को रौंद डाला। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हादसे को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार हादसे का शिकार हुई 55 वर्षीय महिला धनेश्वरी देवी निवासी हाट, बजौरा जिला कुल्लू के रूप में हुई है। इस दर्दनाक हादसे से इलाके में मातम छा गया है। कुल्लू के एसपी गौरव सिंह ने घटना की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rajneesh Himalian

Related News