राज्यपाल ने 58 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को किया सम्मानित

punjabkesari.in Wednesday, Feb 12, 2020 - 01:18 PM (IST)

शिमला(राक्टा): राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने बुधवार को राजभवन में आयोजित अलंकरण समारोह में पुलिस सुधार सेवाएं, अग्निशमन सेवा तथा गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदकों के 58 विजेताओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थित थे। राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक और सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित व्यक्तियों को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान सब के लिए भी गौरव की बात है। बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि नशा आज हम सबके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। कानून के दायरे में ऐसे असामाजिक तत्वों को नियंत्रित कर युवा शक्ति को इस सामाजिक बुराई से बचाया जा सकता है।   

राष्ट्रपति पुलिस पदक विजेता
राज्यपाल ने विशिष्ट सेवा के लिए प्रदत्त राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए ए.पी. सिद्दीकी, राम देव, पुरुशोतम चंद तथा अशोक तिवारी को अलंकृत किया। इसके अलावा सराहनीय सेवा के लिए प्रदत्त पुलिस पदक के 22 विजेताओं को सम्मानित किया गया।

PunjabKesari

16 को गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक 
सराहनीय सेवा के लिए प्रदत्त पुलिस सुधार सेवा पदक के लिए 3 विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिनमें सुशील कुमार, हरि दत तथा पंकज शर्मा शामिल हैं। विशिष्ट सेवा के लिए प्रदत्त राष्ट्रपति गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक के 2 विजेताओं को अलंकृत किया गया। सराहनीय कार्य के लिए प्रदत्त गृह रक्षा एवं नागरिक सुरक्षा पदक के 16 विजेताओं को सम्मानित किया गया जबकि विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति अग्रिशमन सेवा पदक के लिए एक विजेता और सराहनीय कार्य के लिए अग्निशमन सेवा के लिए कुल 12 विजेताओं को सम्मानित किया गया।

पुलिस विभाग से ये हुए सम्मानित
आई.जी. एम.पी. सिंह, सेवानिवृत्त एस.पी. अजय बोध व इंस्पैक्टर भगवत सिंह, डी.एस.पी. भगवान दास जिस्टू, ए.एस.आई. सी. राम, ए.डी.जी. ए.पी. सिद्दीकी, आई.जी. हिमांशु मिश्रा, डी.एस.पी. राम देव, सेवानिवृत्त डी.एस.पी. धनसुख दत्ता, इंस्पैक्टर सुदेश कुमार, एस.आई. रमेश चंद, शेर सिंह व धर्म सेन, ए.एस.आई. देवेंद्र सिंह, कमांडैंट शुभ्रा तिवारी, इंस्पैक्टर पुरुशोत्तम चंद व नारायण सिंह, सेवानिवृत्त इंस्पैक्टर किशोरी लाल, ए.एस.आई. अंजना व गोपी चंद, हैड कांस्टेबल पन्ना लाल, ए.डी.जी. अशोक तिवारी, डी.एस.पी. संजय कुमार, एस.आई. जगपाल सिंह व संजय कुमार गुलेरिया शामिल हैं।

अग्रिशमन विभाग से ये हुए सम्मानित
लखबीर सिंह, सुखदेव, कैलाशो राम, खेमराम शर्मा, टेकचंद, धर्मचंद शर्मा, जगदीश चंद, मदन लाल ठाकुर, राम गोपाल ठाकुर, जसोल राम, पदम देव और गोपाल सिंह शामिल हैं। स्व. संत राम वर्धन के सराहनीय कार्य के लिए उनकी धर्मपत्नी को सम्मानित किया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Author

rajesh kumar

Recommended News

Related News