Kangra: मुबारिकपुर-देहरा हाईवे पर हादसा,अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलटा सामान से लदा ट्राला

punjabkesari.in Thursday, Apr 30, 2026 - 12:19 PM (IST)

देहरा (सेठी/राजीव): मुबारिकपुर-देहरा नेशनल हाईवे-503 पर ढलियारा के पास बुधवार को सामान से लदा एक ट्राला अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराकर पलट गया। गनीमत यह रही कि इस दुर्घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। ट्राले में सवार चालक सहित 2 लोग पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हालांकि, हादसे में ट्राले को काफी नुक्सान पहुंचा है। 

ट्राला चालक अजय ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वह सेना के जवानों का सामान लोड करके राजस्थान से पालमपुर की ओर जा रहा था। उसने बताया कि पिछले मोड़ पर वे चाय पीने के लिए रुके थे, लेकिन जैसे ही अगले मोड़ पर पहुंचे तो अचानक ट्राला अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाकर सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराया और पलट गया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि रानीताल-मुबारिकपुर मार्ग पर लगातार बढ़ती दुर्घटनाएं चिंता का विषय बन गई हैं। आए दिन वाहनों के अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में जाने और टकराने की घटनाएं सामने आ रही हैं। लोगों ने संबंधित विभाग से मांग उठाई है कि इस मार्ग को जल्द अपग्रेड किया जाए। उनका कहना है कि सड़क को चौड़ा कर डिवाइडर युक्त बनाया जाना चाहिए, ताकि ऐसी दुर्घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News