कांग्रेस को पंजाब चुनाव में मिली हार की गोकुल बुटेल ने ली जिम्मेदारी, जानिए क्या बोले

punjabkesari.in Sunday, Mar 13, 2022 - 08:03 PM (IST)

शिमला (राक्टा): कांग्रेस के लिए पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजे चौंकाने वाले हैं। अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के सह-सचिव एवं पंजाब विधानसभा चुनाव में चुनाव कंट्रोल रूम के प्रभारी रहे गोकुल बुटेल ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि पंजाब में कांग्रेस के चुनाव की रणनीति एवं प्रसार के वे भी एक मुख्य किरदार थे, ऐसे में वे चुनावी हार की जिम्मेदारी भी लेते हैं। कांग्रेस पार्टी आज देश में कहीं भी भाजपा का विकल्प बनने में विफल हो रही है। खासकर युवाओं को अपनी तरफ आकर्षित करने में भी हम पीछे छूट रहे हैं, ऐसे में आज पार्टी के शीर्ष नेताओं को आत्मनिरीक्षण कर कांग्रेस को नई दिशा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि हजारों युवा कांग्रेस और देश के लिए संघर्ष करने को तैयार खड़े हैं। आज भी हर गांव-शहर में कांग्रेस के कार्यकर्ता और सहानुभूति प्रकट करने वाले लोगों की कमी नहीं है, यदि कहीं कमी है तो वह है सभी लोगों को साथ लेकर चलने की। उन्होंने सोशल मीडिया पर भी इस संबंध में एक पोस्ट डाली है। 

पूर्व सीएम के आईटी सलाहकार रह चुके हैं गोकुल

गोकुल बुटेल ने कहा कि आम आदमी पार्टी पंजाब में बीते 8 वर्षों से काम कर रही थी। 2014 में उनका एक सांसद जीत कर आया था और अब चुनावी परिणाम उनके पक्ष में आए हैं। गोकुल बुटेल पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आईटी सलाहकार भी रह चुके हैं।  

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News