संसारपुर टैरस : जखूणी गांव में सांप के काटने से 14 वर्षीय लड़की की मौत

punjabkesari.in Monday, Aug 14, 2023 - 01:01 AM (IST)

संसारपुर टैरस (अरविंद): संसारपुर टैरस के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के गांव जखूणी की 14 वर्षीय लड़की की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतका की पहचान प्रियंका पुत्री सतीश कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार प्रियंका जब घर में रात को सो रही थी तो उसके बिस्तर पर बैठे जहरीले सांप ने रात करीब 2 बजे उसे काट लिया। एक बार काटने पर लड़की ने जब देखा कि किसी जानवर ने काटा है तो वह जानवर को ढूंढने लगी। थोड़ी देर बाद सांप ने दोबारा लड़की को काट लिया, जिस पर उसने सांप द्वारा काटने की बात परिजनों को बताई।

जब परिजनों ने देखा तो लड़की के बिस्तर पर एक सांप बैठा हुआ था। उन्होंने आनन-फानन में लड़की को दौलतपुर सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे होशियारपुर पंजाब के एक अस्पताल के लिए रैफर किया गया, यहां डाॅक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया।  ग्राम पंचायत कोटला बेहड़ के प्रधान सुखविंदर कौर ने बताया कि प्रियंका के पिता मजदूरी करते हैं व एक बहन प्रियंका से छोटी व एक बड़ी है। उन्होंने प्रशासन से परिवार की हरसंभव सहायता की मांग की है। सूचना संसारपुर टैरस पुलिस को दी गई व एएसआई संजीव कुमार व टीम ने लड़की का देहरा में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News