पांवटा साहिब में नाबालिग लड़की से गैंगरेप, 3 युवक गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Nov 16, 2022 - 07:05 PM (IST)

पांवटा साहिब (संजय): सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का मामला आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार लड़की क्षेत्र में एक निजी कंपनी में काम करती थी। इस दौरान कंपनी में ही काम करने वाला शिलाई का एक युवक लड़की को बरगला कर अपने साथ ले गया व दुष्कर्म किया। उसके साथ 2 पांवटा साहिब के युवक भी थे। उन्होंने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद लड़की ने इसकी शिकायत पांवटा साहिब पुलिस थाना में दर्ज करवाई। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों युवकों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। डीएसपी पांवटा साहिब रमाकांत ठाकुर ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर 3 लोगों को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News