अब 18 वर्षीय लड़के ने किया नाबालिग लड़की से दुराचार

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 08:23 PM (IST)

गगरेट: गगरेट में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के पिता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। लड़की के पिता ने गगरेट थाना में शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि रविवार को उसकी पत्नी मायके गई हुई थी और वह सुबह अपने काम पर चला गया। दोपहर को जब घर वापस आया तो उसके घर के बाहर काफी लोग एकत्रित थे। जब वह घर के अंदर गया तो लड़की ने बताया कि अम्ब के एक गांव के 18 साल के लड़के ने उसके साथ दुष्कर्म किया है जिस पर उन्होंने गगरेट थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस लड़की का मैडीकल गगरेट सिविल अस्पताल में करवा रही थी। अभी तक लड़के की गिरफ्तारी नहीं हुई है। डी.एस.पी. मनोज जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News