ट्रकों की हड़ताल और बरसात के चलते फल-सब्जियां महंगी

punjabkesari.in Monday, Jul 23, 2018 - 04:01 PM (IST)

हमीरपुर : ट्रक आप्रेटर्ज की हड़ताल और बरसात के कारण जिला में फलों और सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। महंगाई के चलते जो सेब बरसात के दिनों में 50 से 100 रुपए किलो बिकता था, वही सेब 250 रुपए किलो बिक रहा है। इसी तरह सब्जियों के दामों में भी काफी उछाल है। जिला में शिमला मिर्च 70 रुपए किलो बिक रही है। ङ्क्षभडी 30 से 35 रुपए किलो तो करेला 30 रुपए बिक रहा है। फूलगोभी 40 से 50 रुपए किलो बिक रही है। 


यही फल-सब्जियां जून माह में 25 से 40 रुपए कम में बिक रही थीं। वहीं सब्जी विक्रेताओं का कहना है कि बारिश के चलते हर वर्ष बरसात के दिनों में सब्जियों के दाम बढ़ते हैं तथा इस बार बर्फ ज्यादा न गिरने के चलते सेब की पैदावार भी कम हुई है जिसके चलते सेब के रेट बढ़े हैं, वहीं फल-सब्जियों के रेट बढऩे के कारण लोगों को और ज्यादा महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News