बर्तन व गहने साफ करने के नाम पर ठगी एक दर्जन महिलाएं, पुलिस जांच में जुटी

punjabkesari.in Wednesday, Feb 26, 2020 - 10:28 PM (IST)

तुनुहट्टी (ब्यूरो): गहने व बर्तन साफ करने के नाम पर तुनुहट्टी में कई महिलाओं को चूना लगा है। ऐसा बताया जा रहा है कि लगभग एक दर्जन महिलाओं के शातिर गिरोह यह ठगी की गई है। फिलहाल सामने आए एक मामले में ग्राम पंचायत तुनुहट्टी में शातिर महिलाओं के गिरोह ने ठगी कर कई घरों की महिलाओं से सोने व चांदी के आभूषणों और कई बर्तनों पर हाथ साफ  कर लिया है। जानकारी के अनुसार बहुत दिनों से 6 से 7 महिलाएं तुनुहट्टी व इसके आसपास के क्षेत्र में पुराने बर्तनों को ठीक करने और गहनों की सफाई करने के नाम पर ठगी करती आ रही थीं लेकिन इन शातिर महिलाओं के गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ, जब इन महिलाओं ने तुनुहट्टी में एक परिवार की महिलाओं के सोने के आभूषण पर हाथ साफ किया।

सीसीटीवी फुटेज मिलने के बाद पुलिस दल पठानकोट रवाना

उक्त परिवार के साथ घटित इस घटना को लेकर थाना चुवाड़ी में धारा 420 के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। उधर, मामला दर्ज होने के बाद चुवाड़ी थाना प्रभारी का कार्यभार देख रहे सब इंस्पैक्टर सुरजीत सिंह ने बताया कि पुलिस चौकी बकलोह के पुलिस दल को इन महिलाओं की नैनीखड्ड में सीसीटीवी फुटेज प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर पुलिस दल को छानबीन के लिए पठानकोट के लिए रवाना किया गया है।

शातिर महिलाओं के झांसे में आए कई परिवार

उधर, मामला सामने आते ही शातिर महिलाओं के झांसे में आए और भी कई परिवार सामने आए हैं। कई महिलाओं ने अपने पुराने बर्तनों को ठीक करने के लिए इन महिलाओं को दिया लेकिन इस घटना को देखकर इन लोगों को सामान वापस मिलना मुश्किल-सा नजर आ रहा है। सूत्र बताते हैं कि कई महिलाओं ने अपने हाथ के चांदी के कंगन और अंगूठियां भी इन शातिर महिलाओं को दी हुई हैं लेकिन अभी तक ये आभूषण वापस नहीं मिल पाए हैं। आने वाले समय में और कई परिवार सामने आ सकते हैं, जिन्हें इन शातिर महिलाओं द्वारा चूना लगाया गया है।

शातिर महिलाओं ने ऐसे दिया ठगी को अंजाम

पुलिस में मामला दर्ज करवाने वाले परिवार की महिला का पहले उक्त गिरोह ने भरोसा जीतने के लिए उसकी एक अंगूठी सफाई के बाद 500 रुपए के साथ यह कहते हुए लौटाई की कंपनी ने डिजाइन को देखकर गिफ्ट के रूप में यह राशि दी है तथा और गहने सफाई के लिए देने पर और ज्यादा राशि मिलेगी। फिर क्या था पैसों का लालच बढ़ाते हुए उक्त गिरोह ने महिला केसोने के झुमके, गले का हार और 3 अंगूठियां सफाई करने के लिए ले लीं लेकिन 2-3 दिन तक जब ये महिलाएं वापस नहीं आर्ईं तो महिला ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी, जिसके बाद सबके होश फाख्ता हो गए। तब जाकर उक्त परिवार को मामला पुलिस में दर्ज करवाना पड़ा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News