पूर्व विधायक मस्तराम ने सुंदरनगर के एक होटल में की आत्महत्या

punjabkesari.in Monday, Jul 11, 2022 - 04:11 PM (IST)

सुंदरनगर (अंसारी) : मंडी जिले के करसोग हलके के पूर्व विधायक मस्त राम ने सुंदरनगर के एक होटल में आत्महत्या कर लेने का मामला सामने आया है। सुंदरनगर के टेल कंट्रोल में होटल में पंखे से लटका हुआ पूर्व विधायक मस्त राम का शव बरामद हुआ है। जांच के लिए होटल में पहुंची पुलिस ने कमरे में सुसाइड नोट भी बरामद किया है। बताया जा रहा है कि मस्त राम ने सुबह नाश्ते में चाय पी थी। दोपहर बाद उनका शव होटल के कर्मियों ने लटका देख पुलिस को सूचित किया। डीएसपी दिनेश कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि फारेंसिक टीम साक्ष्य जुटा रही है। पुलिस ने कमरा सील कर दिया गया है। परिजनों को भी सूचित किया गया है। परिजनों के आने के बाद ही शव को उतारा जाएगा। 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Related News