ऊना के जाने-माने राजनीतिज्ञ व पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का निधन

punjabkesari.in Thursday, Jan 27, 2022 - 09:10 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): जिला ऊना के जाने-माने राजनीतिज्ञ और तत्कालीन बीत व संतोषगढ़ तो वर्तमान में हरोली क्षेत्र के नेता रहे पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी का वीरवार को निधन हो गया। वह 86 वर्ष के थे और कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। लम्बे समय तक राजनीति में सक्रिय रहे कश्मीरी लाल जोशी ने उस समय के बीत एवं संतोषगढ़ क्षेत्र से 3 बार नेतृत्व किया। उन्होंने वर्ष 1967, 1972 तथा 1990 मेें संतोषगढ़ क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। स्व. जोशी जिला ही नहीं बल्कि प्रदेश भर में अपने मजबूत नेतृत्व के लिए जाने जाते थे।

1967 में उपचुनाव के जरिए जीता था पहला चुनाव

वर्ष 1967 में उपचुनाव के जरिए लोकराज पार्टी की टिकट पर कश्मीरी लाल जोशी ने पहला चुनाव जीता था। उसके बाद 1972 में वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए और विधायक बने। जोशी ने वर्ष 1990 में भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी हुए। कश्मीरी लाल जोशी के बड़े भाई विद्या सागर जोशी 1967 में विधायक चुने गए थे लेकिन 1968 में उनका चुनाव अवैध घोषित हुआ जिसके बाद उपचुनाव के जरिए कश्मीरी लाल जोशी की राजनीति में एंट्री हुई। हालांकि पिछले करीब एक दशक से वह राजनीति से दूर थे और अध्यात्म से जुड़ गए थे। जोशी अपने पीछे पत्नी कृष्णा देवी जोशी तथा 2 बेटों विनोद जोशी व देव किरण जोशी सहित एक बेटी को छोड़ गए हैं।

मुकेश ने कश्मीरी लाल के निधन पर जताया शोक

पूर्व विधायक कश्मीरी लाल जोशी के निधन पर नेता विपक्ष मुकेश अग्रिहोत्री ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कश्मीरी लाल की प्ररेणादायी राजनीति रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक सफर में बहुत ही ईमानदारी व कर्मठता से काम किया है जोकि आज भी याद किया जाता है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए दिवगंत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News