चम्बा सदर से 2 बार विधायक रहे बीके चौहान का निधन, दिल्ली में ली अंतिम सांस
punjabkesari.in Wednesday, Nov 29, 2023 - 04:46 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एवं चम्बा सदर से 2 बार विधायक रहे बीके चौहान (76) का बुधवार तड़के दिल्ली में निधन हो गया। वह वर्ष 2007 से 2012 और वर्ष 2012 से 2017 तक 2 बार विधायक रहे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं प्रो. प्रेम कुमार धूमल, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल, भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, सह प्रभारी संजय टंडन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद प्रतिभा सिंह, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों एवं भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों सहित अन्य नेताओं ने पूर्व विधायक के निधन पर शोक जताया। राज्यपाल सहित अन्य नेताओं ने कहा कि विधानसभा के सदस्य के रूप में उनका कार्यकाल उत्कृष्ट तथा अविस्मरणीय रहा। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना एवं शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here