सांप के काटने से फोरलेन निर्माण कंपनी के बावर्ची की मौत

punjabkesari.in Saturday, Jul 24, 2021 - 09:11 PM (IST)

मंडी (रजनीश): शहर के साथ लगते मलौरी (जरल) में फोरलेन की टनल निर्माण में लगे मजदूरों को खाना बनाने वाले बावर्ची की सांप के काटने से मौत हो गई। क्षेत्रीय अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जानकारी के अनुसार मुनी लाल पुत्र लालमन निवासी टिक्करी, मैरामसीत बल्ह फोरलेन की टनल निर्माण में लगे जेएससी कंपनी के मजदूरों के लिए खाना बनाता था।

फोरलेन निर्माण मजदूर यूनियन के प्रधान सोहन लाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को खाना खाने के बाद मुनी लाल अपने अन्य साथियों के साथ सो गया। इस दौरान एक सांप ने उसे काट लिया। रात करीब 1 बजे वह शौच करने के लिए बाहर गया तो उसकी तबीयत ठीक नहीं लगी। इस पर उसने अपने साथी को अवगत करवाया।

रात करीब 1.30 बजे मुनी लाल को क्षेत्रीय अस्पताल मंडी लाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद कुछ टैस्ट करवाने के लिए लिखे लेकिन शनिवार सुबह करीब पौने 5 बजे तबीयत बिगडऩे के बाद उसकी मौत हो गई। एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि इस संबंध में सदर थाना में रपट दर्ज की गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News