राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी, जानिए मंडी से कौन लड़ेगा चुनाव

punjabkesari.in Wednesday, Oct 05, 2022 - 05:59 PM (IST)

सोलन (नरेश पाल): सवर्ण आयोग के गठन को लेकर किए गए आंदोलन से राजनीतिकि पार्टी बनी राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। सबसे बड़ी बात यह है कि पहली सूची में अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित 2 निर्वाचन क्षेत्र भी शामिल हैं। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर ने स्वयं चुनाव न लड़ने का ऐलान करते हुए यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि पार्टी द्वारा इस बार मजबूत प्रत्याशी चुनावी रण में उतारे जाएंगे ताकि राज्य में सरकार बनाई जा सके।
PunjabKesari

रूमित ठाकुर ने बताया कि 9 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की गई है। आने वाले 3-4 दिनों में दूसरी सूची भी जारी कर दी जाएगी। राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेश में सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव लड़ेगी। रूमित ने बताया कि चुराह निर्वाचन क्षेत्र नर सिंह, डल्हौजी से अशोक कुमार बकारिया, फतेहपुर से बलवान सिंह पठानिया, सुंदरनगर से मुनीश ठाकुर, मंडी से संजय कुमार, घुमारवीं से योगेश ठाकुर, श्री नयनादेवी जी से जगदीप कुमार, नालागढ़ से जगदीश चंद और पच्छाद आरक्षित से सुशील कुमार भृगु को प्रत्याशी बनाया है। 

रूमित ठाकुर ने बताया कि राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी प्रदेश में समानता के अधिकार के लिए आ रही है। प्रदेश में उनकी सरकार बनने पर ही सवर्ण आयोग का सही रूप से गठन होगा। उन्हें पूरा विश्वास है सवर्ण आयोग के गठन के लिए उनके साथ जुड़ा समाज का हर वर्ग उनकी पार्टी के साथ है। इसलिए उनकी सरकार बनना लगभग तय है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता कांग्रेस व भाजपा के बारी-बारी के खेल से परेशान हो गई है। इसलिए मजबूत विकल्प के इंतजार में बैठी जनता अब राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के साथ है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News