हिमाचल के 12 IAS ऑफिसर जाएंगे चुनावी ड्यूटी पर, अब इन 9 अधिकारियों को सौंपा गया अतिरिक्त कार्यभार
punjabkesari.in Thursday, Mar 19, 2026 - 12:58 PM (IST)
Shimla News: केंद्रीय चुनाव आयोग द्वारा पांच राज्यों पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की घोषणा के साथ ही हिमाचल प्रदेश के 12 वरिष्ठ आईएएस (IAS) अधिकारियों को इलेक्शन ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। इन अधिकारियों की चुनावी ड्यूटी के चलते प्रदेश के कई महत्वपूर्ण विभागों का कामकाज प्रभावित न हो, इसके लिए कार्मिक विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था की है। सरकार ने इन 12 अधिकारियों के विभागों का अतिरिक्त कार्यभार 9 अन्य आईएएस अफसरों को सौंपने के आदेश जारी कर दिए हैं।
चुनावी ड्यूटी पर जाने वाले प्रमुख अधिकारी
चुनाव पर्यवेक्षक के रूप में तैनात होने वाले अधिकारियों में प्रियंका बासू इंगिटी (2004 बैच), सचिव पशुपालन रितेश चौहान, ऊर्जा निदेशक राकेश कुमार प्रजापति, विशेष सचिव हरिकेश मीना, और ग्रामीण विकास निदेशक राघव शर्मा शामिल हैं। इनके अलावा बिजली बोर्ड के एमडी आदित्य नेगी, हिमऊर्जा के सीईओ कमल कांत सारोच, एचआरटीसी निदेशक नीरज कुमार, डॉ. निपुन जिंदल, रोहित जमवाल, डॉ. अश्वनी कुमार शर्मा और राम कुमार गौतम भी चुनावी मोर्चे पर तैनात रहेंगे।
इन 9 अधिकारियों को मिला 'एडिश्नल चार्ज'
प्रशासनिक कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए सरकार ने निम्नलिखित नियुक्तियां की हैं:
- ए. शैनामोल: सचिव (श्रम एवं रोजगार) और मत्स्य विभाग का अतिरिक्त प्रभार
- आशीष सिंहमार: सचिव (पशुपालन विभाग)
- डीसी नेगी: निदेशक (परिवहन विभाग)
- आबिद हुसैन सादिक: निदेशक (ऊर्जा विभाग)
- तोरुल एस रविश: निदेशक (डिजिटल टेक्नोलॉजी) एवं एचआरटीसी (HRTC)
- विजय कुमार: विशेष सचिव (युवा सेवाएं विभाग)
- शिवम प्रताप सिंह: निदेशक (ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज) और आयुष विभाग
- सुनील शर्मा: विशेष सचिव (स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण)
- दिव्यांशु सिंगला: सीईओ (हिमऊर्जा) और खाद्य आपूर्ति विभाग
इन 5 राज्यों में होगी तैनाती
हिमाचल के ये अधिकारी पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी करेंगे। चुनाव संपन्न होने और पर्यवेक्षक की भूमिका पूरी होने तक ये अधिकारी अपने मूल विभागों से दूर रहेंगे, तब तक नए नियुक्त अधिकारी उनके दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

