कांगड़ा: बल्लाह महिला ब्लाइंड मर्डर केस में पहली गिरफ्तारी

punjabkesari.in Thursday, Jun 27, 2024 - 10:12 PM (IST)

भवारना/पालमपुर (अतुल/ भृगु): बल्लाह ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में यह पहली गिरफ्तारी है। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति की उस दिन उस क्षेत्र में उपस्थिति होना पाया गया है। यद्यपि उक्त व्यक्ति ने पुलिस जांच तथा पूछताछ में इस बात को नकारा है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति की उस दिन उस समय उस क्षेत्र में उपस्थिति को लेकर कुछ तथ्य मिलने के बाद यह गिरफ्तारी की है। यद्यपि उक्त व्यक्ति की इस प्रकरण में क्या भूमिका रही है इसका फिलहाल पुलिस खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस द्वारा की गई जांच में पाया गया कि वारदात के दिन एक स्कूटी पर तीन लोग वहां मौजूद थे। जिनमें यह व्यक्ति भी मौके पर था। इसे पूछताछ के लिए पहले भी भवारना थाना में तलब किया जा चुका है। डी.एस.पी. पालमपुर लोकेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस प्रकरण में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है तथा उसे न्यायालय में पेश किया गया है, जहां उसे 5 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News