DFO समेत सभी कर्मी रहेंगे अलर्ट,15 दिन पहले घोषित हुआ फायर सीजन

punjabkesari.in Saturday, Apr 02, 2022 - 11:35 AM (IST)

शिमला:हिमाचल प्रदेश में बहुत तेजी से गर्मी पड़ रही है, जिस कारण फायर सीजन 15 दिन पहले शुरु हो गया है। बढ़़ते तापमान के कारण वन विभाग फायर सीजन  एक अप्रैल से घोषित कर दिया है। इसको देखते हुए सारे स्टाफ को और DFO को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। फायर सीजन के समाप्त होने तक जरुरी काम पड़ने पर ही स्टाफ को छुट्टी दी जाएगी। वन विभाग ने फोरेस्ट लाइन क्लीयर करने के काम को जल्द ही तय किया जाएगा। प्रदेशवासियों से अपील की गई कि जंगलों के साथ लगती जमीन और वनों में आग न लगाएं। आग लगने की सूरत में विभाग को बताएं या सूचित करने की अपील करें।

इस बात को लेकर वन विभाग के मुखिया अजय श्रीवास्तव ने आदेश जारी किए हैं। प्रदेश में शिमला, चंबा, सिरमौर, बिलासपुर, मंडी, सोलन, मंडी जिला के कई क्षेत्र वन अग्नि के लिहाज से ज्यादा संवेदनशील हैं। इसे देखते हुए वन वीट के कर्मचारियों को ज्यादा अलर्ट रहने को कहा गया है। आग से करोड़ों की वन संपदा समाप्त हो जाती है। लोगों की इस हरकत के कारण हर साल राज्य में करोड़ों रुपए की वन संपदा और हजारों वन्य जीव जल जाते हैं। आमतौर पर ज्यादा शुष्क मौसम में वन अग्नि की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं। इससे इस साल वन अग्नि की संभावनाएं बहुत अधिक बढ़ गई हैं। अगर वनों में आग लगाई गई तो FIR दर्ज होगी। SOP जारी करके सभी वन कर्मियों को हर वक्त अलर्ट रहने के आदेश दिए हैं। अगर वनों में आग लगती है तो तुरंत बुझाने के सारे प्रबंधों का इंतजाम हो। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Prashar

Recommended News

Related News