मिडल बाजार में रजाई व गद्दों की दुकान में भड़की आग, 3 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Wednesday, Oct 28, 2020 - 09:26 PM (IST)

शिमला (जस्टा): राजधानी के मिडल बाजार में रजाई व गद्दों की दुकान में आग भड़क गई, जिससे दुकान के अंदर रजाई, गद्दे, 2 पिंजाई की मशीनें व रूई जलकर राख हो गई। आग लगने से 3 लाख का नुक्सान आंका गया है वहीं 80 लाख रुपए की संपत्ति को बचा लिया गया है। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने अगर समय रहते आग पर काबू न पाया होता तो बहुत बड़ा नुक्सान हो सकता था। हालांकि यहां पर कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ है और आसपास की दुकानों को भी आग की चपेट में आने से बचा लिया गया है। दमकल विभाग को 5 बजकर 12 मिनट पर सूचना मिली कि दुकान में आग लग गई है, जिस पर तुरंत दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और 6 बजकर 40 मिनट तक आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया।

यह दुकान हरविन नामक व्यक्ति बताई जा रही है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों का पता लगा रही है। यहां पर एक बहुत बड़ा हादसा टल गया है। अगर आग ज्यादा फैल गई होती तो जानी नुक्सान भी हो सकता था। आग को रास्ते से गुजर रहे लोगों ने देखा। आग को लगते देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई। बताया जा रहा है कि अंदर पिंजाई की मशीन चली हुई थी। आग कैसे लगी है। फिलहाल पता लगाने के लिए कार्रवाई जारी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News