स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति पदक ये महिला IPS व पुलिस पदक से सम्मानित होंगे 3 अधिकारी

punjabkesari.in Friday, Aug 14, 2020 - 11:40 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश पुलिस की एक महिला आईपीएस अधिकारी को राष्ट्रपति पुलिस मैडल और 3 पुलिस अधिकारियों को पुलिस मैडल मिलेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर जारी सूची के तहत आईजी प्रशासन एवं कल्याण पुनीता भारद्वाज को उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रपति पुलिस मैडल प्रदान किया गया है। डीआईजी नॉर्थ रेंज संतोष पटियाल, डीआईजी जेल सुनील कुमार व सीआईडी के सब इंस्पैक्टर उमा दत्त को सराहनीय सेवाओं के लिए मैडल दिया गया है।

कुल्लू में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में इन्हें पदक से सम्मानित किया जाएगा। हर वर्ष पुरस्कारों की घोषणा स्वतंत्रता दिवस के मौके पर की जाती है। बाद में सभी राज्य सरकारें सादे एवं गरिमापूर्ण समारोह आयोजित कर मैडल प्रदान करती हैं। आईपीएस पुनीता भारद्वाज गत वर्ष डीआईजी से आईजी पद पर पदोन्नत हुई थीं। पुनीता भारद्वाज वर्ष 2001 की आईपीएस अधिकारी हैं। संतोष पटियाल डीआईजी से पूर्व कांगड़ा जिला के एसपी रहे हैं। उन्होंने वहां बेहतर कार्य किया है। तेजतर्रार अधिकारियों में शुमार हैं।

सुनील कुमार पुलिस उपमहानिरीक्षक जेल शिमला निवासी ज्वालामुखी, तहसील ज्वालामुखी ने उच्च ऊंचाई वाले जिला में प्रतिकूल भौगोलिक परिस्थितियों में पर्यवेक्षक अधिकारी के रूप में कार्य किया है। सीमांत जिलों में जिनकी सीमा जम्मू एवं कश्मीर, चीन का तिब्बत इलाका, हरियाणा व पंजाब से लगता है, वहां अंतर्राज्यीय अपराध, अवैध खनन व शराब माफिया आदि को रोकने में कामयाब रहे।

उन्हें संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन, कोसोवा में दिसम्बर, 1990 से दिसम्बर, 2000 तक तैनात किया गया था, जहां उन्होंने उत्कृष्ट कार्य किया और उन्हें संयुक्त राष्ट्र पदक भी मिला है। दूरदराज जनजातीय क्षेत्र में कानून व्यवस्था को अनुभव एवं पेशेवर योग्यता के कारण कायम रखा। उन्होंने नागालैंड में वर्ष 2018 व ओडिशा राज्य में 2019 में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा पुलिस ऑब्जर्वर लगाया और उत्कृष्ट कार्य किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News