घरेलू विवाद से तंग आकर सतलुज नदी में कूदी महिला, प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने बचाई जान

punjabkesari.in Wednesday, Sep 13, 2023 - 09:46 PM (IST)

कुल्लू (शम्भू): झाकड़ी एसजेवीएन प्रोजैक्ट के समीप एक महिला सतलुज नदी में कूद गई। महिला ने घरेलू विवाद से तंग आकर आत्महत्या करने की मंशा से यह कदम उठाया। प्रोजैक्ट के कर्मचारियों ने महिला को बचा लिया। महिला का खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने घटना को लेकर मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है  पुलिस के अनुसार महिला नदी के समीप गई और नदी में छलांग लगा दी। इस दौरान प्रोजैक्ट के कर्मचारी वहां पर मौजूद थे, जिन्होंने जान पर खेलकर महिला को बचा लिया। महिला को अचेतावस्था में नदी से बाहर निकाला गया। 

सीआईएसएफ के जवानों को भी घटना की सूचना दी गई थी लेकिन जब तक जवान महिला को नदी से बाहर निकालने के लिए साजो-सामान लेकर पहुंचे तब तक प्रोजैक्ट कर्मियों ने महिला को नदी से निकाल लिया था। महिला निरमंड कुल्लू के किदला गांव की रहने वाली बताई गई है। घटना के बाद में महिला के परिजन भी मौके पर पहुंच गए और महिला को अस्पताल ले जाया गया। कर्मचारियों और जवानों की सूझबूझ से महिला की जान बच पाई। घरेलू विवाद से तंग आकर महिला ने ऐसा कदम उठाया। एसपी साक्षी वर्मा ने घटना की पुष्टि की है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News