शिमला में भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर खड्ड में गिरी कार; पिता की मौत

punjabkesari.in Friday, Aug 28, 2026 - 05:24 PM (IST)

Shimla Road Accident : शिमला जिले के रामपुर क्षेत्र में वीरवार रात को एक भीषण सड़क हादसा हुआ। यहां पर एक कार अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार पिता की मौत हो गई, जबकि बेटा घायल हो गया।

जानकारी के मुताबिक, हादसा रामपुर बुशहर की उपतहसील तकलेच के पास पुल के नजदीक हुआ। मृतक की पहचान निका राम (64), पुत्र डागू राम, निवासी थेड़ा, डाकघर तकलेच, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुरूवार रात को अचानक कार (HP63सी-3943) अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार निका राम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका बेटा जगदीश चंद (40) घायल हो गया। कार निका राम का बेटा चला रहा था।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घायल का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच में किया गया। अब उनकी हालत ठीक है। वहीं, पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें  
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Swati Sharma

Related News