फतेहपुर विधानसभा से अब तक एक महिला प्रत्याशी ने चुनावों में आजमाया है अपना भाग्य

punjabkesari.in Wednesday, Oct 27, 2021 - 01:03 PM (IST)

फतेहपुर (धर्मशाला), (जिनेश): फतेहपुर विधान सभा के चुनावों में अब तब एक ही महिला प्रत्याशी विधानसभा चुनावों में अपना भाग्य आजमा चुकी है। 2012 में आजाद प्रत्याशी के रूप में सुधा सुशांत ने यह चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में मुख्य लड़ाई तो कांग्रेस के प्रत्याशी सुजान ङ्क्षसह पठानिया व भाजपा की और से वर्तमान में भाजपा के प्रत्याशी बलदेव ठाकुर के बीच रही थी। हालांकि सुजान ङ्क्षसह पठानिया ने इस चुनाव में भाजपा के बलदेव ठाकुर को हराकर 7217 वोट के मार्जिन से जीत हासिल करके विधायक बने थे। 2012 में फतेहपुर विस से महिला वोटर की संख्या 35007 थी।
बतौर महिला प्रत्याशी सुधा सुशांत ने 9335 वोट हासिल किए थे तथा लगभग 18 प्रतिशत वोट लेने में सफलता पाई थी। इसे पहले भी एक महिला प्रत्याशी ने 2007 में विधान सभा चुनाव लडऩे के लिए नामांकन भरा था, लेकिन उक्त महिला प्रत्याशी ने बाद में अपना नाम वापिस ले लिया था। 2007 में फतेहपुर विस से महिला वोटर की संख्या 37653 थी। वहीं 2017 के चुनावों की बात करें तो महिला वोटर की संख्या 39650 थी, लेकिन किसी भी महिला प्रत्याशी ने चुनाव में दुबारा अपना भाग्य नहीं आजमाया।
मुख्य दलों ने भी खेला अभी तक पुरुष प्रत्याशी पर ही दाव
फतेहपुर में महिला वोटर की संख्या पुरुष वोटर से थोड़ी ही कमी रहीं है, लेकिन आज तक के हुए चुनावों में राष्ट्रीय पार्टी ने अपना प्रत्याशी महिला के रूप में नहीं उतारा है। 1982 के बाद कांग्रेस और भाजपा के बीच फतेहपुर विधान सभा से सुजान ङ्क्षसह पठानिया व राजन सुशांत का ही देखने को मिला है। हालांकि जब भाजपा के राजन सुशांत कांगड़ा-चम्बा के सांसद थे तो उस समय उन्होने फतेहपुर से आगामी चुनावों में भाजपा से अपनी पत्नी को टिकट दिलाने की पैरवी की थी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Rajneesh Himalian

Recommended News

Related News