पेपर लीक मामले में गिरफ्तार HPSSC के पूर्व सचिव को मिला 6 दिन का पुलिस रिमांड

punjabkesari.in Wednesday, Apr 05, 2023 - 06:37 PM (IST)

हमीरपुर (गौरी): पेपर लीक मामले में बीते दिन गिरफ्तार हुए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग के पूर्व सचिव डाॅ. जितेंद्र कंवर को विजिलैंस ने बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। 

बता दें कि पोस्ट कोड 965 जेओए आईटी का पेपर 23 दिसम्बर 2022 को लीक हुआ था। पेपर लीक का आरोप गोपनीय शाखा वरिष्ठ सहायक उमा आजाद पर लगा जोकि यहां पर 21 साल से कार्यरत थी। इसके बाद एक-एक करके अन्य आरोपित भी विजिलैंस के निशाने पर आए। वरिष्ठ सहायक के दोनों बेटे व एक अन्य सहित नौकर भी गिरफ्तार हुआ। इसके बाद अन्य पेपर भी संदेह के घेरे में आए। इसके बाद संस्थान के सबसे बड़े अधिकारी आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर को विजिलैंस टीम ने देर रात गिरफ्तार कर लिया और उनका मैडिकल करवाया। 

बुधवार को विजिलैंस टीम ने पूर्व सचिव को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें 6 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। विजिलैंस के पुलिस अधीक्षक ने पूर्व सचिव को 6 दिन का पुलिस रिमांड मिलने की षुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आयोग के पूर्व सचिव जितेंद्र कंवर से गहनता से पूछताछ की जाएगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News