सोनिया से कहने की कोशिश कर रहे कुछ लोग, जनमत हमारा था पर सीएम कोई और बन गया : जयराम

punjabkesari.in Thursday, Dec 15, 2022 - 11:23 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि आज कांग्रेस के भीतर अजब स्थिति बनी हुई है। इस कारण कुछ लोग सोनिया गांधी से कहने की कोशिश कर रहे हैं कि जनमत उनके लिए था परंतु मुख्यमंत्री  बन कोई और गया। उन्होंने कहा कि ऐसे में स्थिर सरकार नहीं चल सकती। उन्होंने कहा कि अब तक कैबिनेट नहीं बनने के लिए मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री दोषी हैं। जयराम ठाकुर यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकार में जल्दबाजी में बहुत-सी बातें की जा रही हैं। इस कारण जिन लोगों को रोजगार दिया है, उनका रोजगार छीनने की बात हो रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी के आधार पर पूर्व सरकार ने रोजगार नहीं दिया है। इसके अलावा संस्थानों को बंद करने की बात भी उचित नहीं है। 

सीमैंट प्लांट बंद होने के मामले में हस्तक्षेप करे सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के सीमैंट प्लांट बंद होने के मामले में सरकार को हस्तक्षेप करना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसमें हजारों लोगों को रोजगार मिला है।

पूर्व सीएम को मिला आवास, ओकओवर में रहेंगे सुक्खू
पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को ग्रांट लॉज 12 नंबर सरकारी कोठी मिल गई है। अब तक वह सीएम निवास ओकओवर में ही रुके हुए हैं, जहां पर अब मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ठहरेंगे। मौजूदा समय में यह कोठी जयराम सरकार में मंत्री रहीं सरवीण चौधरी के पास थी। इसके अलावा अन्य मंत्रियों ने भी कोठियां खाली कर दी हैं, जिनको अब नए मंत्रियों को आबंटित किया जाएगा। नए मंत्रियों के कार्यभार संभालने से पहले इनमें रंग-रोगन चला हुआ है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News