जयराम बोले-मैंने हार की जिम्मेदारी स्वीकारी, कायर लोग दूसरे को ठहराते हैं दोषी

punjabkesari.in Wednesday, Dec 28, 2022 - 09:42 PM (IST)

शिमला (ब्यूरो): पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि मैंने हार की जिम्मेदारी को स्वीकार किया है। मैंने किसी को दोषी नहीं ठहराया है। कायर लोग दूसरे को दोषी ठहराते हैं। चुनाव में मिली हार के बाद कुछ नेताओं को सार्वजनिक तौर पर टिप्पणी करने की बजाय उचित मंच पर अपना पक्ष रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ बड़े स्तर पर अपने ही दल के नेताओं का खड़ा होना चिंता की बात है। हालांकि भाजपा इस बार 0.9 फीसदी वोट शेयर कम मिलने से सत्ता से बाहर हुई है लेकिन वह जनमत का सम्मान करते हैं। 

मंत्रियों की हार से आहत हूं, पार्टी स्तर पर चिंतन होगा 
जयराम ठाकुर ने कहा है कि वह अपने मंत्रिमंडल सदस्यों की हार से आहत हैं तथा पार्टी स्तर पर इसका चिंतन किया जाएगा। मंत्रियों को बहुत सारी सुविधाएं व अधिकार प्राप्त होते हैं। ऐसे में जनता की उनसे अपेक्षा भी अधिक रहती है, लेकिन उनका चुनाव हार जाना चिंता का विषय है।

सत्ता पक्ष के विधायकों से मिलना गलत बात नहीं
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सत्ता पक्ष के विधायकों से मिलना गलत बात नहीं है। इस समय कांग्रेस का दायित्व सरकार को चलाना है। इसके लिए भाजपा सकारात्मक सहयोग देगी तथा जहां गलत निर्णयों के खिलाफ मोर्चा भी खोलेगी। जनहित में खोले गए कार्यालयों को बंद करने का भाजपा विरोध करेगी। 

भाजपा नगर निगम चुनाव के लिए तैयार
जयराम ठाकुर ने कहा कि भाजपा नगर निगम शिमला सहित अन्य सभी तरह की चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार है। भाजपा किसी भी चुनाव में कांग्रेस को कड़ी टक्कर देगी।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News