मोदी आये चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति, हिमाचल में बनेगी कांग्रेस की सरकार : मुकेश अग्निहोत्री

punjabkesari.in Monday, Dec 27, 2021 - 12:47 PM (IST)

ज्वालामुखी (पंकज शर्मा) : शक्तिपीठ ज्वालामुखी में आज कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अपनी धमर्पत्नी सहित पवित्र ज्योतियों के दर्शन किये। पुजारी राजन शर्मा व नितिन शर्मा ने विधिवत मंत्रो के साथ दर्शन करवा कर माता का आशीर्वाद दिलवाया और उनके सफल जीवन की कामना की। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस समय प्रदेश की मौजूदा भाजपा सरकार बैसाखियां पर चल रही है और रैलियों पर करोड़ां रूपये खर्च किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा एक नई रिवायत भाजपा डाल रही है कि पार्टी की रैलियों में सरकारी कोष लुटाया जा रहा है। करोड़ों रूपये मंडी में पंडाल पर खर्च किये गए, करोड़ों रूपये सरकारी बसों पर खर्च किये जा रहे हैं। इससे पहले भी धर्मशाला में हुई रैली में भी करोड़ों रूपये भाजपा ने खर्च किया था। सरकारी अफसरशाही सारे रैलियों के कार्य कर रहे हैं। ऐसी रिवायत पर अंकुश लगना चाहिए। 

उन्होंने कहा कि आज बताया जा रहा है कि हिमाचल के मुख्यमंत्री बहुत करिश्माई व्यक्ति हैं। ये जयराम ठाकुर का करिश्मा ही है जो उपचुनावों में 4-0 की हार भाजपा को मिली। इससे बड़ा करिश्मा क्या होगा। उन्होंने कहा भाजपा के 4 वर्ष पूरे हो चुके हैं और अंतिम चुनावी वर्ष लगा हुआ है। भाजपा चाहे पूरा सरकारी कोष लुटा दे चाहे मोदी को बुला ले चाहे अमेरिका के राष्ट्रपति को बुला ले अब हिमाचल में कांग्रेस की ही सरकार बनेगी और भाजपा 2 अंक पर सिमट जाएगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News