हिमाचल की बेटी ने बढ़ाया मान, सेना में बनी लैफ्टिनैंट

punjabkesari.in Monday, Jan 23, 2017 - 11:00 AM (IST)

धर्मपुर: धर्मपुर के वार्ड कलस्वाई की जागृति पुत्री भूपेंद्र सिंह भारतीय सेना में लैफ्टिनैंट के पद पर चयनित हुई है। किसान परिवार से ताल्लुक रखने वाली जागृति भारतीय सेना की मैडीकल कोर में बतौर लैफ्टिनैंट सेवाएं देगी। उसने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुनीष मॉडल पब्लिक स्कूल धर्मपुर तथा तथा बी.एससी. नर्सिंग की डिग्री बतरा अस्पताल दिल्ली से की। जागृति देवी का सेना का टैस्ट लखनऊ में सितम्बर, 2016 को हुआ था। चयनित होने पर वह 8 फरवरी को झारखंड के रांची में सेना में ज्वाइनिंग देगी। जागृति का सेना में जाना एक सपना था जो अब पूरा हो गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News