ऊना के अम्ब में सड़क हादसा...90 वर्षीय बुजुर्ग की गई जान, बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज

punjabkesari.in Tuesday, Mar 10, 2026 - 02:45 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): हिमाचल प्रदेश में सड़क हादसे लगातार चिंता का कारण बने हुए हैं। ऊना जिले के पुलिस थाना अम्ब के अंतर्गत कैलाश नगर नकड़ोह में हुई एक सड़क दुर्घटना में 90 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान सरण दास पुत्र सुंदर दास निवासी कैलाश नगर नकड़ोह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी निजी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गत दिवस कैलाश नगर नकड़ोह स्थित लिंक रोड पर रूट पर जा रही एक निजी बस ने पैदल जा रहे बुजुर्ग को चपेट में ले लिया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से घायल को उपचार के लिए दौलतपुर अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बुजुर्ग को सीटी स्कैन के लिए अम्ब भेज दिया। परिजन जब सीटी स्कैन करवाकर वापस अस्पताल लौट रहे थे, तो रास्ते में ही बुजुर्ग ने दम तोड़ दिया। 

डीएसपी अम्ब अनिल पटियाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है तथा संबंधित धाराओं तहत मामला दर्ज कर आरोपी बस चालक के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिमाचल प्रदेश की खबरें पढ़ने के लिए हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News