भूकंप के झटकों से हिली कांगड़ा की धरती, रिक्टर पैमाने पर ये रही तीव्रता

punjabkesari.in Saturday, Jan 09, 2021 - 09:05 PM (IST)

कांगड़ा (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला में शनिवार देर शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम 8 बजकर 21 मिनट और 50 सैकेंड पर भूकंप के झटके महसूस हुए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई। यह जमीन से 10 किलोमीटर नीचे था। जानकारी के अनुसार भूकंप का केंद्र करेरी रहा है। फिलहाल भूकंप के कारण कहीं से भी कोई नुक्सान की सूचना अभी तक नहीं मिली है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Related News