अज्ञात वाहन ने बाइक सवार भाइयों को मारी टक्कर, एक की मौत

punjabkesari.in Monday, Apr 24, 2023 - 10:14 PM (IST)

डमटाल (सिमरन): बाइक सवार 2 युवकों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण एक युवक की मौके पर मौत हो गई जबकि युवक पठानकोट के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दोनों युवक सगे भाई बताए जा रहे हैं। पुलिस थाना डमटाल के प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि गत रात बाइक नंबर पी.बी. 35 आर 2495 पर सवार सुनील कुमार पुत्र बिशंबर दास व उसका भाई निवासी गुड़ा कल्ला तहसील जिला पठानकोट अपने घर वापस जा रहे थे कि डमटाल में डी.आर. होटल के नजदीक किसी अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस कारण सुनील कुमार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे पठानकोट के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। अज्ञात वाहन चालक अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया। सहायक उप निरीक्षक नीरज कुमार ने पुलिस टीम सहित घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया। एस.पी. नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News