जनता की सेवा के लिए डॉक्टर लश्करी राम राठौर ने नहीं की थी सरकारी नौकरी: धूमल

punjabkesari.in Monday, Aug 16, 2021 - 05:31 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव) : पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धुमल ने कहा कि बमसन विस क्षेत्र से भाजपा के पहले विधायक रहे स्व डॉ लश्करी राम राठौर ने जनता की सेवा और क्षेत्र के ग्रामीण लोगों को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए सरकारी नौकरी नहीं की। टौणीदेवी में क्लिनिक चला कर दिन रात क्षेत्र के लोगों को घर जाकर स्वास्थ्य लाभ पहुंचा कर जनसेवा की अनोखी मिसाल पैदा की है। पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल डॉ लश्करी राम राठौर सिविल अस्पताल टौणीदेवी में पूर्व विधायक स्व डॉ लश्करी राम राठौर की प्रतिमा का लोकार्पण करने के उपरांत जनसभा को सबोन्धित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि डॉ लश्करी राम राठौर इतने समाजसेवी और मिलनसार व्यक्तित्व वाले थे कि उन्हें क्षेत्र की जनता ने पंचायत प्रधान से विधायक तक क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने का मौका प्रदान किया। उन्होंने कहा कि डॉ लश्करी राम राठौर क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं सुदृढ़ करना चाहते थे। उनके इस सपने को पूरा करने के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री बनने के बाद टौणीदेवी अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा दिया और 50 बिस्तरों वाला भव्य अस्पताल का भवन भी बनाया और डॉ लश्करी राम राठौर के नाम से अस्पताल का नामकरण करवा कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित की। 

उन्होंने कहा कि आज उनकी बेटियों व परिवार के सदस्यों द्वारा आज अस्पताल परिसर में डॉ लश्करी राम राठौर की प्रतिमा स्थापित करवाई है इसके लिए इन्हें मैं साधुवाद देता हूं। वही भविष्य की पीढ़ी के लिए भी डॉ लश्करी राठौर जैसे समाजसेवी की प्रतिमा को देखकर उन्हें प्रेरणा मिलेगी। वही इससे पहले जालंधर के पूर्व मेयर व पंजाब प्रांत के भाजपा उपाध्यक्ष राकेश राठौर ने कहा कि  डॉ लश्करी राम राठौर को बमसन विस क्षेत्र जोकि अब सुजानपुर विस क्षेत्र में तब्दील हो गया है, उसके भाजपा के पहले विधायक बनने का गौरव प्राप्त हुआ था। बमसन विस क्षेत्र से डॉ लश्करी राम राठौर ने पहली बार 1982 में भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था और उन्होंने तत्कालीन उद्योग मंत्री रणजीत सिंह वर्मा को हराया था। उसके बाद उन्होंने दूसरी बार 1992 में बमसन से चुनाव लड़ा था। डॉ लश्करी राम राठौर ने बमसन विस क्षेत्र से बाहरी प्रत्याशियों के चुनाव लड़ने व जितने की प्रथा को तोड़ा था। 

1982 से पहले बमसन से बाहरी जिलों से प्रत्याक्षी चुनाव लड़ते थे और जीतते थे। जिसके चलते बमसन विस क्षेत्र विकास में पिछड़ता गया और इस क्षेत्र को काला पानी से जाना जाने लगा। लेकिन जब डॉ लश्करी राम राठौर विधायक बने और प्रदेश में पहली बार भाजपा की सरकार बनी तो बमसन में विकास शुरू हुआ। जब डॉक्टर साहिब विधायक थे उस समय भी वे अपने क्लीनिक में जाना नही छोड़ते थे क्योंकि लोग उन्हें विधायक नहीं एक डॉक्टर के रूप में ही मानते थे। यही कारण था कि डॉक्टर साहिब जब भी कोई ज्यादा बीमार होता था तो उनके घर पहुंच कर वे उनका स्वास्थ्य चेक करते थे। उनकी यही समाजसेवा ने उन्हें सबसे अलग बना दिया था। डॉक्टर साहिब हमेशा ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाने जाएंगे। वही डाक्टर के सपने को प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने पर प्रेम कुमार धूमल ने पूरा किया और टौणीदेवी अस्पताल को सिविल अस्पताल का दर्जा देने के साथ ही 50 बिस्तरों का भव्य अस्पताल भवन भी बनाया। 

वही धूमल जी ने डॉ साहिब की ईमानदारी से की गई समाजसेवा को ध्यान में रखते हुए टौणीदेवी अस्पताल को डॉ लश्करी राम राठौर सिविल अस्पताल का दर्जा देकर उन्हें सच्ची श्रधांजलि भी अर्पित की। वही इस अवसर पर डॉक्टर लश्करी राम राठौर की बेटी डॉ मनोज मिन्हास, दामाद डॉ अरविंद मिन्हास, भाई ठाकुर शेर सिंह, किशनलाल ठाकुर, अदिति ठाकुर, प्यार सिंह ठाकुर, जिला परिषद अध्यक्ष बबली, महिला मोर्चा की अध्यक्ष अर्चना चैहान, भाजपा नेता प्यारे लाल शर्मा, विजय बहल, तिलक बहल, पुन्नू राम, अजय शर्मा, हरीश शर्मा, करतार चंद ठाकुर, अमरनाथ चैहान, परमा नंद, जगदीश चैहान, कर्म चंद चैहान, दुनी चंद सहित तमाम पूर्व विधायक के साथ रहे कार्यकर्ता मौजूद रहे।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News