Shimla: किडनी रोग से पीड़ित मरीजों के लिए बड़ी राहत, चमियाणा अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा शुरू

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 06:54 PM (IST)

शिमला (संतोष): हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला और आसपास के किडनी (गुर्दा) रोगियों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने आई है। शिमला के समीप चमियाणा स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मरीजों को अब विश्वस्तरीय डायलिसिस की सुविधा मिलना शुरू हो गई है। बुधवार को अस्पताल प्रशासन ने अपनी पहली डायलिसिस सेवा का सफलतापूर्वक शुभारंभ कर दिया है।

इस सुविधा के शुरू होने से पहले, किडनी रोगियों को डायलिसिस करवाने के लिए शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पर ही निर्भर रहना पड़ता था। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल होने के कारण आईजीएमसी में डायलिसिस करवाने वाले मरीजों का भारी दबाव रहता था, जिसके चलते गंभीर मरीजों को भी अपनी बारी के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था। अब चमियाणा में यह आधुनिक सुविधा शुरू हो जाने से न केवल मरीजों का समय बचेगा, बल्कि आईजीएमसी पर भी वर्कलोड काफी हद तक कम होगा।

अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशलिटी चमियाणा को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ तैयार किया गया है। अब किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को डायलिसिस के साथ-साथ अन्य सुपर स्पेशलिटी स्वास्थ्य सेवाएं भी एक ही छत के नीचे मिल सकेंगी। स्वास्थ्य विभाग का यह कदम किडनी रोगियों के लिए किसी संजीवनी से कम नहीं है।

 

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News