धूमल ने सतलुज में विसर्जित की अटल जी की अस्थियां, उमड़ी भीड़ (Video)

punjabkesari.in Thursday, Aug 30, 2018 - 04:36 PM (IST)

शिमला (राजीव): पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थियों को वीरवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने विधि-विधान के साथ तत्तापानी में सतलुज नदी में विसर्जित किया। अटल जी का अस्थि कलश यात्रा बीजेपी कार्यालय से सुबह 9 बजे शुरू हुई। इस दौरान जगह-जगह लोगों के दर्शन के लिए अस्थि कलश रखा गया। ढली मशोबरा होते हुए यात्रा एक बजे तत्तापानी पहुंची। जहां लोगों के दर्शन के लिए कलश रखा गया। पूजा-अर्चना के बाद 2:40 बजे सतलुज में धूमल ने अस्थि कलश को विसर्जित किया गया।
PunjabKesari

इस मौके पर बीजेपी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। वही धूमल ने कहा कि अटल जी देश ही नहीं दुनिया के नेता थे और लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे। उन्होंने कहा कि अटल जी अपने आप में एक संपूर्ण विचार थे। उनके विचारों को अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने देश को कई ऐसी नई राहें दिखाई जिनके चलते आज भारत ने पूरे विश्व में अपनी छाप छोड़ी है। उन्होंने कहा जिन लोगों को उनकी अंतिम यात्रा में जाने का मौका नहीं मिला, उनके लिए यहां पर अस्थि कलश लाया गया है।  
PunjabKesari

 

 


 

 

 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ekta

Recommended News

Related News