Kangra: धर्मशाला में दुकान में लगी आग, 5 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Monday, Feb 02, 2026 - 04:57 PM (IST)

धर्मशाला (विवेक): जिला मुख्यालय धर्मशाला के गुरुद्वारा रोड पर सोमवार सुबह एक दुकान में आग लगने की घटना हुई है। बताया जा रहा है कि एक स्थानीय व्यक्ति द्वारा इस आग की घटना को देखकर इस बारे में आगाह कर दिया गया, अन्यथा यह आग बाजार सहित साथ खड़े वाहनों को अपनी चपेट में लेकर नुक्सान पहुंचा सकती थी। जानकारी के अनुसार सोमवार तड़के करीब 4.45 बजे स्थानीय युवती सिमरन की गुरुद्वारा रोड स्थित दुकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।

दुकान में आग तेजी से भड़की, जिससे दुकान को काफी नुक्सान पहुंचा। आग लगने की भनक लगते ही स्थानीय लोग पहुंचे तथा फायर ब्रिगेड की टीम को सूचित किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को काबू किया। स्टेशन फायर ऑफिसर अशोक राणा ने बताया कि फायर स्टेशन में सुबह करीब पौने 5 बजे गुरुद्वारा रोड कोतवाली में एक दुकान में आग लगने की सूचना मिलने के बाद फायर टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News