Kangra: 9वीं से 12वीं के ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तक

punjabkesari.in Sunday, Oct 11, 2026 - 08:06 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं और 12वीं के नियमित विद्यार्थियों के ऑनलाइन पंजीकरण की प्रक्रिया जारी है। बिना लेट फीस के पंजीकरण की अंतिम तिथि 15 अक्तूबर तय की गई है। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने सभी स्कूलों के प्रधानाचार्यों और प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे समय रहते सभी पात्र छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि अंतिम समय में किसी तरह की तकनीकी समस्या या असुविधा का सामना न करना पड़े। बोर्ड ने स्कूल प्रभारियों से अपील की है कि वे पंजीकरण की स्थिति की समीक्षा करें और छात्रों का विवरण ध्यानपूर्वक दर्ज करते हुए बोर्ड के दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि विद्यार्थियों को अतिरिक्त आर्थिक बोझ से बचाया जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News