Kangra: नाबालिगा से दुष्कर्म मामले में आरोपी 2 दिन के पुलिस रिमांड पर
punjabkesari.in Monday, Jun 08, 2026 - 11:24 PM (IST)
धर्मशाला (ब्यूरो): नाबालिगा से दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार आरोपी को अदालत ने 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। पुलिस के अनुसार महिला थाना धर्मशाला में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 तथा पोक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता की निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया तथा संबंधित गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी को एसीजेएम धर्मशाला की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी से घटनास्थल की निशानदेही भी करवाई है। एएसपी कांगड़ा वीर बहादुर ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि जांच जारी है।

