Kangra: पुलिस हिरासत से फरार चरस तस्करी का आरोपी पंजाब से गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Sep 10, 2026 - 07:01 PM (IST)

धर्मशाला (ब्यूरो): थाना बैजनाथ में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपी पुलिस हिरासत से चकमा देकर फरार हो गया था, जिसे कांगड़ा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पंजाब के बलौंगी से दोबारा धर दबोचा है। आरोपी की पहचान 20 वर्षीय आर्यन देव उर्फ रेम्बो निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। गौरतलब है कि 8 सितम्बर को पुलिस ने आरोपी को चरस मामले में गिरफ्तार किया था, लेकिन वह उसी दिन पुलिस कस्टडी से भागने में कामयाब हो गया था।

घटना के तुरंत बाद जिला कांगड़ा पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी और उसकी हर गतिविधि पर नजर रखी। पुलिस की सतर्कता और प्रभावी कार्रवाई के चलते आरोपी को पंजाब के बलौंगी से सफलतापूर्वक ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News