Kangra: हिमाचल में डमी एडमिशन पर शिकंजा, फर्जीवाड़ा मिला तो रद्द होगी स्कूल की मान्यता

punjabkesari.in Monday, Aug 31, 2026 - 08:32 PM (IST)

धर्मशाला (सुनील): हिमाचल प्रदेश में अब केवल बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के लिए स्कूलों में लिए जाने वाले डमी एडमिशन के फर्जीवाड़े पर पूरी तरह से रोक लगाई जाएगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने प्रदेश के सभी संबद्ध शिक्षण संस्थानों को सख्त हिदायत जारी करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कागजी दाखिला देने वाले संस्थानों के खिलाफ कड़ी कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। प्रतियोगी परीक्षाओं की आड़ में नियमित कक्षाओं से गायब रहने की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए स्कूलों को छात्रों की दैनिक उपस्थिति का पारदर्शी रिकॉर्ड बनाए रखने के स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं।

हाजिरी के आंकड़ों में किसी भी तरह की हेराफेरी पाए जाने पर संबंधित संस्थान की मान्यता तक समाप्त की जा सकती है। इस मामले पर हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डा. राजेश शर्मा ने बताया कि बोर्ड राज्य में पूरी तरह से निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय परीक्षा प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि डमी दाखिले से छात्र के शैक्षणिक आधार को नुक्सान पहुंचता है, इसलिए किसी भी स्तर पर नियमों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं होगी और दोषी पाए जाने वाले स्कूलों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep