जन आशीर्वाद यात्रा मुख्यमंत्री को बदलने के लिए तो नहीं निकाली : कुलदीप

punjabkesari.in Monday, Aug 23, 2021 - 08:11 PM (IST)

धर्मशाला: प्रदेश में कें द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की भाजपा द्वारा की गई जन आशीर्वाद यात्रा को लेकर कांग्रेस ने भाजपा को निशाने पर लिया है। धर्मशाला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता कुलदीप पठानिया ने कहा कि भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा कहीं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को हटाने के लिए तो नहीं करवाई गई है। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की सरकार के 7 साल व प्रदेश सरकार के 4 साल में भाजपा ने अपने किए हुए वायदों से उलटा ही काम किया है तो भाजपा को जन आशीर्वाद यात्रा के बदले जन पश्चाताप यात्रा निकालनी चाहिए थी। उन्होंने कहा कि इस कार्यकाल में देश व प्रदेश की जनता को केवल महंगाई व बेरोजगारी ही मिली है। पठानिया ने कहा कि पैट्रोल व डीजल के दाम आए दिन बढ़ रहे हैं, जबकि दालों की कीमतें आसमान छू रही हैं। आम आदमी के लिए 2 वक्त की रोटी का जुगाड़ करना भी मुश्किल हो गया है। यू.पी.ए. सरकार के समय में 60 रुपए किलो मिलने वाली दालें आज 200 रुपए किलो पहुंच गई हैं।  

प्रदेश सरकार के पास नहीं है पैसा
उन्होंने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से पूछे गए एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि रेलवे विस्तार के लिए प्रदेश सरकार के पास पैसा नहीं है, इसलिए यह कार्य नहीं हो पा रहा है। इसके अलावा केंद्रीय विश्वविद्यालय के बारे में पूछे सवाल पर उन्होंने न तो धर्मशाला का नाम लिया और न ही शाहपुर का, बल्कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा में स्थापित होने की बात कही। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के ऐसे जवाब पर पठानिया ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में एक ही विचारधारा की सरकार है, बावजूद इसके साथ न चलने के कारण विकास नहीं हो पा रहा है। जो 69 हाईवे स्वीकृत हुए हैं, उनका कोई अता-पता नहीं है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Recommended News

Related News