Kangra: सांसद राजीव भारद्वाज ने उठाई रेल लाइन को ब्राॅडगेज करने की मांग
punjabkesari.in Monday, Mar 16, 2026 - 11:28 PM (IST)
धर्मशाला (ब्यूरो): कांगड़ा-चम्बा के सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने सोमवार को कांगड़ा घाटी रेल लाइन को लेकर मुद्दा संसद में उठाया है। उन्होंने कहा कि उनके क्षेत्र में आज भी अंग्रेजों के जमाने की नैरो गेज ट्रेन चलती है। राजीव ने कहा कि जो ट्रेन चलती है वह भी पिछले 3 सालों से बंद चली हुई है। उन्होंने मांग उठाई कि पर्यटन की दृष्टि से उनका संसदीय क्षेत्र बहुत बड़ा है तथा उनके क्षेत्र में ब्रॉड गेज लाइन की बहुत अधिक आवश्यकता है। इसी के चलते हमारे यहां आने वाला टूरिस्ट दूसरे स्थानों की ओर चला जाता है। वहीं उन्होंने चम्बा के ट्रेन लाइन बिछाने के लिए सर्वे करवाए जाने को लेकर रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि उनके यहां 3-4 देवीय स्थल हैं तथा यहां ब्राॅडगेज लाइन हो जाए तो टूरिस्ट यहां से दूसरे स्थान को नहीं जाएगा।

