Kangra: डिपुओं में अप्रैल से महंगा मिलेगा रिफाइंड तेल, राशनकार्ड धारकों पर पड़ेगा अतिरिक्त बोझ

punjabkesari.in Thursday, Mar 26, 2026 - 06:33 PM (IST)

धर्मशाला (विवेक): जिला कांगड़ा के तहत दर्ज 4,68,974 राशन कार्ड धारकों को अप्रैल में सस्ते राशन के डिपुओं में रिफाइंड तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त जेब ढीली करनी पड़ेगी। जानकारी के अनुसार अप्रैल माह से रिफाइंड तेल का प्रति लीटर पैकेट 135 रुपए में मिलेगा। हालांकि अब तक इसकी कीमत राशन डिपो में 125 रुपए प्रति लीटर थी। विशेष रूप से गरीबी रेखा से नीचे और अन्य प्राथमिकता वाले परिवार इससे प्रभावित होंगे। गौरतलब है कि राशन डिपुओं में विभिन्न राशन कार्ड धारकों को सरकार द्वारा तय दरों पर गेहूं, चावल, दालें, नमक, आटा, सरसों का तेल व रिफाइंड वितरित किया जाता है, लेकिन अप्रैल माह से इन राशन कार्ड धारकों को रिफाइंड तेल खरीदने के लिए अतिरिक्त 10 रुपए का भुगतान करना होगा। उधर, इस बारे में डीएफसी कांगड़ा पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि रिफाइंड तेल की ये बढ़ी कीमतें अप्रैल से वसूली जाएंगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News