ढगवार सचिव का हुआ तबादला, प्रधानों ने खत्म किया धरना

punjabkesari.in Thursday, Aug 19, 2021 - 11:09 AM (IST)

धर्मशाला (कर्मपाल) : धर्मशाला ब्लॉक के प्रधान-उपप्रधान संघ द्वारा गत दिवस ए.डी.एम. को सौंपे ज्ञापन व धरना तथा सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी के बाद ढगवार पंचायत सचिव का तबादला कर दिया गया है। बुधवार सुबह 11 बजे संघ के पदाधिकारियों ने संघ अध्यक्ष एवं बाघनी पंचायत के प्रधान सुरेश कुमार धीमान के नेतृत्व में डी.सी. आॅफिस परिसर में धरना शुरू कर दिया। इस दौरान प्रशासन व प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। 12 बजे के बाद ए.डी.एम. कांगड़ा रोहित राठौर ने मौके पर पहुंच कर स्थिति को संभाला और ढगवार पंचायत सचिव के तबादला कर दिए जाने कीे बात कही। इस दौरान उन्होंने धरने पर बैठे संघ के पदाधिकारियों को सचिव के तबादले की प्रति भी दिखाई। इसके चलते संघ के पदाधिकारियों ने अपना धरना खत्म किया वापस लौट गए।

जानकारी के अनुसार उक्त पंचायत सचिव का तबादला संघ द्वारा ए.डी.एम. कांगड़ा को सौंपे गए ज्ञापन के बाद देर शाम को ही कर दिया गया था लेकिन इसकी जानकारी संघ के पदाधिकारियों को नहीं थी। ऐसे में धर्मशाला ब्लॉक के प्रधान-उपप्रधान संघ द्वारा बुधवार सुबह 11 बजे डी.सी. कांगड़ा कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, जोकि कि लगभग सवा घंटा तक चला। धर्मशाला ब्लॉक पंचायत प्रधान-उपप्रधान संघ के अध्यक्ष सुरेशकुमार धीमान ने बताया कि सचिव के तबादले की मांग को लेकर सुबह 11 बजे डी.सी. आफिस परिसर में धरना शुरू कर दिया गया। करीब सवा घंटे धरना चला। इसके बाद ए.डी.एम. कांगड़ा ने तबादला आदेशों से अवगत करवाया और संघ ने धरना खत्म कर दिया। संघ की मांग अनुसार सचिव को पंचायत में नहीं लगाया जाए के चलते अब सचिव को डी.आर.डी.ए. में स्थानांतरित किया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News