देहरा में सी.यू. निर्माण के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी : रवि

punjabkesari.in Friday, Jan 04, 2019 - 10:38 AM (IST)

ज्वालामुखी : वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा है कि देहरा में केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण को लेकर चयनित लगभग 7 हजार कनाल भूमि को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय की मंजूरी मिल चुकी है, जिसके बाद देहरा में सी.यू. के लिए होने वाले 70 प्रतिशत निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है। उन्होंने कहा कि सी.यू. के शिलान्यास को लेकर हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर के लोकसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने इस बात का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि देहरा में सी.यू. के निर्माण को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर द्वारा लगातार किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए इसे देहरा क्षेत्र के लोगों के संघर्ष की जीत बताया।

इस अहम शिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो

पूर्व मंत्री ठाकुर रविंद्र सिंह रवि ने कहा कि जिला कांगड़ा के लिए सी.यू. की घोषणा के बाद से ही भाजपा देहरा में इसके निर्माण की खुलकर पक्षधर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा इसके निर्माण कार्य में विलम्ब का प्रयास किया, जिसकी वजह से इतने वर्षों तक निर्माण कार्य अधर में लटका रहा। उन्होंने कहा कि देहरा में सी.यू. के 70 प्रतिशत हिस्से के तौर पर बनने वाले ब्यास कैंपस के लिए पर्याप्त भूमि उपलब्ध है और इसके लिए सभी को सहयोग करना चाहिए, ताकि जिला कांगड़ा में खुलने वाले इस अहम शिक्षण संस्थान का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि देहरा मंडल भाजपा की ओर से सांसद अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ युवा नेता मनोज मसंद और बी.डी.सी. सदस्य नितिन कुमार भी उपस्थित थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News