Kangra: मटौर-शिमला NH पर पुराना कांगड़ा के पास पहाड़ी से गिरा मलबा, 1 घंटा थमे रहे वाहनों के पहिए

punjabkesari.in Saturday, Sep 28, 2024 - 02:42 PM (IST)

कांगड़ा (किशोर): मटौर-शिमला राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर शनिवार सुबह को पुराना कांगड़ा के पास पहाड़ी में भूस्खलन हो गया, जिसके चलते मलबा सड़क पर गिर गया। मलबा गिरने से यातायात करीब एक घंटे तक बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों ओर लंबा जाम देखने को मिला। जाम के चलते स्कूली बच्चों व यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मार्ग के बंद होने से दोपहिया वाहन व अन्य छोटे वाहन चालकों को पुराना कांगड़ा संपर्क मार्ग का सहारा लेना पड़ा। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासन मौके पर पहुंचा तथा जेसीबी की सहायता से सड़क पर गिरे मलबे को हटाकर यातायात को सुचारू किया। 

बताते चलें कि जिस जगह भूस्खलन हुआ, वहां से रुक-रुक कर पहाड़ी से पत्थर गिर रहे थे। इस दौरान स्कूलों व कॉलेजों में जाने वाले विद्यार्थी जान जोखिम में डालकर पैदल अपने गंतव्य को निकाल रहे थे। मिली जानकारी अनुसार लगभग 11.30 बजे फिर इसी स्थान पर दोबारा भूस्खलन हुआ, जिसके चलते लगभग 15 मिनट तक वाहनों के पहिए थम गए। हालांकि बाद में जेसीबी की सहायता से मलबे को हटाकर यातायात सुचारू किया गया। 
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News