कमरे में सो रही महिला को सांप ने काटा, दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Tuesday, Oct 02, 2018 - 07:46 PM (IST)

रक्कड़ (डोगरा): निकटवर्ती ग्राम पंचायत भरोली-जदीद में किराए पर रह रही नेपाली मूल की एक मजदूर महिला विमला देवी पत्नी संतराम की कमरे के अंदर ही सांप के काटने से मौत हो गई। महिला पिछले करीब 5 साल से यहां रहकर मजदूरी का काम करती थी। उसके साथ उसका पति व 4 बच्चे भी यहीं रहते थे। महिला के पति ने बताया कि रात लगभग 3 बजे के करीब उसकी पत्नी ने उसे किसी जीव द्वारा काटे जाने बारे बताया, जिस पर उसने प्राइवेट गाड़ी द्वारा उसे देहरा अस्पताल पहुंचाया।

अस्पताल पहुंचने पर डाक्टरों ने उसे जांचा और पाया कि उसकी मौत हो चुकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा मैडीकल कालेज भेजा गया था। मामले की पुष्टि करते हुए थाना रक्कड़ के ए.एस.आई. विधिचंद ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है व छानबीन जारी है। महिला का अंतिम संस्कार मंगलवार शाम चामुक्खा स्थित श्मशानघाट में कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News