खेतों में घास काटने गई महिला के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

punjabkesari.in Wednesday, Jul 27, 2022 - 05:44 PM (IST)

दाड़लाघाट (सोनी): विकासखंड कुनिहार के अंतर्गत ग्राम पंचायत सनयाड़ी मोड़ के गांव तलेरनी छामला निवासी एक महिला की रंगड़ों के काटने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बीते रविवार को बंती देवी (60) अपने खेतों में घास काटने के लिए गई हुई थी, जहां पर रंगड़ों ने अपना छत्ता बना रखा था। रंगड़ों ने अचानक महिला पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला जोर-जोर से चिल्लाई तो पास ही मौजूद गांव वाले भागे चले आए। उन्हें जैसे ही पता लगा कि रंगड़ों ने हमला किया है तो तुरंत धुआं इत्यादि कर महिला को बचाने का प्रयास किया लेकिन तब तक महिला को कई रंगड़ों ने काट लिया था। बंती देवी को उपचार के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने महिला को गंभीर हालत के चलते आईजीएमसी शिमला रैफर कर दिया। परिजन जब महिला को आईजीएमसी ले जा रहे थे तो महिला ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। बुधवार को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Related News