घर में सफाई कर रही महिला के साथ हादसा, ऐसे मिली दर्दनाक मौत
punjabkesari.in Saturday, Nov 13, 2021 - 05:35 PM (IST)

पधर (ब्यूरो): मंडी जिला के पधर उपमंडल की डलाह पंचायत के ढांड्डू गांव की एक महिला की घर की छत से गिरकर मौत हो गई। इस घटना से समूचे गांव में शोक की लहर है। पधर पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू की है। जानकारी के अनुसार ढाड्डू गांव की शकुंतला देवी (55) शनिवार सुबह घर के बरामदे की छत पर साफ-सफाई कर रही थी। इस दौरान अचानक पांव फिसलने से महिला मकान के फर्श पर जा गिरी।
महिला को बेहोशी की हालत में सिविल अस्पताल पधर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं सूचना मिलने पर पधर पुलिस माैके पर पहुंची तथा महिला के शव को कब्जे लिया। इसके बाद जोनल अस्पताल मंडी में पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है। पंचायत समिति द्रंग के उपाध्यक्ष कृष्ण भोज, जिला परिषद सदस्य रविकांत, पंचायत समिति सदस्य कविता चौहान और प्रधान हेमंत कुमार ने घटना पर गहरा शोक जताते हुए पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने की गुहार लगाई है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here