दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहे कैदी की मौत

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2019 - 10:07 PM (IST)

चम्बा: दुष्कर्म के मामले में 7 साल की सजा काट रहे एक कैदी की मंगलवार को मैडीकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर इस मामले से संबंधित अन्य कानूनी कार्रवाई को अंजाम देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके साथ ही मृतक कैदी के घरवालों को इस बारे में सूचित कर दिया है। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा, जिसके बाद ही कैदी का शव उसके परिजनों को सौंपा जाएगा। मृतक कैदी की पहचान देवराज पुत्र चाहड़ निवासी गांव तुर, डाकघर बे्रही, उपतहसील धरवाला के रूप में की गई है।

7 वर्ष की सजा काट रहा था दोषी

जानकारी के अनुसार उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा था और इस मामले में अदालत ने उसे दोषी पाते हुए भारतीय दंड संहिता की धारा 452 व 376 के तहत 7 वर्ष की सजा सुनाई थी। दोषी करार देने के चलते वह चम्बा जिला कारागार में सजा काट रहा था। बताया जा रहा है कि सोमवार को उसकी तबीयत खराब हो गई, जिसके चलते जेल प्रबंधन ने उसे मैडीकल कॉलेज अस्पताल चम्बा में भर्ती करवाया। मंगलवार दोपहर को उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि उसके शरीर में खून की कमी हो गई थी जिस वजह से उसकी मौत हो गई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News