साथियों के साथ खड्ड में मछलियां मारने गए व्यक्ति के साथ हुआ ये दर्दनाक हादसा

punjabkesari.in Wednesday, Sep 28, 2022 - 10:23 PM (IST)

बरठीं/शाहतलाई (देसराज/हिमल): थाना तलाई के अंतर्गत गांव बलसीना में बुधवार को दुग खड्ड में डूूबने से अधेड़ की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति अपने घर से करीब 2 किलोमीटर दूर खड्ड में अपने दोस्तों सहित मछलियां मारने के लिए गया था। सभी साथी मछलियां मारने के बाद अपने-अपने घर चले गए लेकिन सुरेश कुमार अपने घर नहीं पहुंचा। जब रात हो गई तो परिजनों ने आस-पड़ोस में पता किया लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार को परिजन सुबह से ही सुरेश कुमार को ढूंढने निकले। करीब 1 बजे दोपहर को जब वे खड्ड में पहुंचे तो उसका शव पानी में तैरता हुआ नजर आया। परिजन उसे उठाकर सिविल अस्पताल बरठीं ले आए, जहां पर चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। स्थानीय ग्राम पंचायत प्रधान सुखदेव व उपप्रधान जितेंद्र गुलेरिया ने बताया कि सुरेश की पैर फिसल कर पानी में गिरने के कारण मौत हुई है। पंचायत प्रतिनिधियों ने सरकार से आग्रह किया है कि मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाए।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News