Solan: महादेव खड्ड में अवैध खनन पर जेसीबी और टिप्पर जब्त

punjabkesari.in Wednesday, Apr 08, 2026 - 12:01 AM (IST)

नालागढ़ (सतविन्द्र): क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ माइनिंग विभाग की टीम ने महादेव खड्ड में छापेमारी कर एक जे.सी.बी. और एक टिप्पर को अवैध खनन में लगे हुए पकड़ा है। जेसीबी मालिक सुनील उर्फ गोलू को भी काबू किया है, जो खड्ड में अवैध रूप से खनन गतिविधियों में संलिप्त पाया गया। जानकारी के अनुसार माइनिंग इंस्पैक्टर हेमराज के नेतृत्व में एएमआई सत्य देव, गार्ड कैलाश ठाकुर व चंद्र कुमार की टीम द्वारा रात्रि गश्त के दौरान रूटीन चैकिंग के तहत महादेव खड्ड क्षेत्र में दबिश दी गई। टीम ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया। विभाग ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए जेसीबी पर 80 हजार और टिप्पर का 25 हजार रुपए का चालान किया है, साथ ही संबंधित व्यक्ति के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

माइनिंग इंस्पैक्टर हेमराज ने बताया कि जिला माइनिंग अधिकारी के दिशा-निर्देशों के तहत क्षेत्र में अवैध खनन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा ऐसे मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। विभाग ने लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध खनन की गतिविधियां नजर आएं तो इसकी सूचना तुरंत दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News